फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंसर पीड़ित महिला के इलाज में सहयोग की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। कैंसर पीड़ित महिला के पति ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने के कारण महिला का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कोटी गांव की गोविंदी देवी (46) पत्नी गंभीर सिंह कैंतुरा विगत एक वर्ष से ब्लड कैंसर से जूझ रही है। गंभीर सिंह ने बताया कि पिछले एक वर्ष से गोविंदी का इलाज देहरादून स्थित एक अस्पताल से किया जा रहा है। इलाज में प्रतिमाह करीब 70 हजार का खर्च आ रहा है। डाक्टरों ने इलाज में करीब आठ लाख का खर्च बताया है, लेकिन आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने से वह अब इलाज का खर्च वहन करने में असमर्थ है। ग्रामीण चंद्रमोहन चौहान व उत्तम सिंह ने गोविंदी के इलाज में सहयोग की अपील की। चंद्रमोहन ने बताया कि लोग सहयोग के लिए 7351449847, 9410314596 पर भी संपर्क कर सकते हैं। साथ ही गोविंदी के पति गंभीर सिंह के एसबीआई एकाउंट 33679418295 (आईएफसी कोड एसबीआईएन 0005452) में धनराशि जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें