फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर नौ साल से नहीं हुआ डामरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

कालसी। निर्माण के नौ साल बाद भी कालसी प्रखंड का जखनोग-धनपौ-सावड़ा संपर्क मार्ग पर डामरीकरण नहीं हो सका है। बरसात से मार्ग पर कीचड़ हो जाती है। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डामरीकरण के लिए ग्रामीण कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कुछ नहीं हो सका है। एक बार फिर डामरीकरण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से आधा दर्जन गांव जुड़े हुए हैं। सोमवार को भेजे गए ज्ञापन में सीएम को अवगत कराया गया है कि बानसू, सावड़ा, जखनोग, धनपौ, बागी और बिहार गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए वर्ष 2009 लोनिवि साहिया ने पांच किमी तक मार्ग का निर्माण किया, लेकिन अब तक इसका डामरीकरण नहीं हो सका है। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात में कीचड़ से वाहन फिसलने लगते हैं। कई जगह पर मार्ग उबड़-खाबड़ भी है। शिकायत के बाद भी विभाग सड़क की कोई सुध नहीं ले रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में शूरवीर सिंह तोमर, आनंद सिंह, करण सिंह, संदीप सिंह, गजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनोज, भरत सिंह, जयपाल सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह का कहना है कि सहायक अभियंता को सड़क मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें