फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसेट और सनराइज प्वाइंट का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

चकराता। छावनी परिषद ने ठाणा डांडा (चिलमेरी टॉप) में सनसेट और सनराइज प्वाइंट का निर्माण किया है। यहां से दूर पहाड़ियों के बीच से उगते और डूबते सूरज का नजारा देख सकते हैं।
सोमवार को छावनी परिषद के ब्रिगेडियर संतोष कुरूप ने इस प्वाइंट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड का उद्देश्य परिषद क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ ही पर्यटकों को क्षेत्र की खूबसूरती से रू-ब-रू कराना है। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी जोन्स विकास ने बताया कि प्वाइंट से हरियाली के बीच पहाड़ियों के बीच से उगते और डूबते सूरज का मोहक नजारा देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक संजय गुप्ता, अवर अभियंता गिरीश खंडूरी, पूर्व उपाध्यक्ष पंकज जैन, टीकम सिंह राणा, हरजिंदर पाल सिंह, महेंद्र राणा, भाव सिंह रावत, सत्यपाल चड्ढा, कर अधीक्षक सुशील बछेती, सेनेट्री इंस्पेक्टर सुरेश सिंह, कैंट इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुधा बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नहीं पहुंचे उपाध्यक्ष और सभासद
चकराता। छावनी परिषद के कार्यक्रम में किसी भी सभासद और उपाध्यक्ष का न पहुंचना दिनभर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। परिषद का अहम कार्यक्रम होने के बाद भी उपाध्यक्ष सहित सभी पांच सभासद नदारद रहे। लोगों का कहना है कि छावनी परिषद ने जनहित से जुड़े कार्य कराने से पूर्व सभासदों की राय को नहीं जाना। जिसके चलते सभासद और उपाध्यक्ष नाराज हैं। उधर उपाध्यक्ष चंदन रावत का कहना है कि व्यस्तता के चलते वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए, जबकि वार्ड-2 की सभासद मोनिका अग्रवाल का कहना है कि अभी उस स्थान पर कई कार्य होने हैं। परिषद को लोकार्पण कराने की क्या जल्दी थी समझ से परे है। इसलिए वह कार्यक्रम में नहीं गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें