फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चे सीख रहे रंगमंच की विभिन्न विधाओं के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्सव ग्रुप की ओर से आयोजित रंगमंच की कार्यशाला में बच्चे रंगमंच की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कार्यशाला के अंत में ईदगाह नाटक का मंचन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

रंगमंच की इस 30 दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के करीब 25 छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ग्रुप के निदेशक डा. राकेश भट्ट ने बताया कि कार्यशाला में बच्चों को संवाद बोलने, भाव भंगिमा उत्पन्न करने, क्राफ्ट तैयार करने के साथ ही संगीत पक्ष व मंच पर अनुशासन की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनका शहर के विभिन्न स्कूलों से चयन किया गया है। डा. भट्ट ने बताया कि कार्यशाला के अंत में प्रशिक्षित बच्चे प्रेमचंद के लिखित नाटक ईदगाह का मंचन करेंगे। साथ ही गढ़वाल की लोककथाओं पर आधारित एक नाटक भी तैयार किया जा रहा है। कहा कि कार्यशाला में प्रशिक्षित बच्चों को उत्सव ग्रुप की ओर से आयोजित होने वाले नाट्य महोत्सव में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। कार्यशाला के आयोजन में ग्रुप के प्रबंधक गणेश डिमरी भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें