गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे एक तीर्थयात्री की बाइक की बदरीनाथ हाईवे पर बिरही के समीप एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिख तीर्थयात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सोमवार को शाम छह बजे हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्री तजेंद्र सिंह पुत्र मेमा सिंह, ग्राम सोंटी, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा की बाइक विपरीत दिशा से आ रही राजेंद्र सिंह पुत्र मानवेंद्र सिंह, ग्राम देवग्राम, उर्गम, चमोली की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में राजेंद्र को हल्की चोटें आई हैं, जबकि तीर्थयात्री तजेंद्र के मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डा. पवन पाल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद तजेंद्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।