फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपलकोटी-सल्ला रैतोली सड़क का लाभ देने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित शिकायत निवारण शिविर में 13 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने सात शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में भेंटा गांव के लोगों ने उनके गांव को पीपलकोटी-सल्ला रैतोली सड़क से जोड़ने की मांग उठाई। इस पर डीएम ने एसडीएम एवं पीएमजीएसवाई के ईई को तत्काल मौके पर जाकर गांव को सड़क से जोड़ने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पोखरी के जौरासी गांव के तोक भेरिया के ग्रामीणों ने सड़क पर नालियां व पक्की दीवार न होने की शिकायत दर्ज की। तोणजी, किमोठा, सलना, कांडई व जौरासी गांव के ग्राम प्रधानों ने आधार कार्ड में त्रुटियों की शिकायत की और आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगवाने की मांग उठाई। जौरासी गांव के गोविंद लाल ने बरसात से क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे की मांग उठाई। गजपाल लाल ने ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति की क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने और गंगोलगांव निवासी नरेंद्र कुमार ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर जबरदस्ती भूमि और मकान पर कब्जा करने की शिकायत की। डीएम ने सभी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें