फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस एंड मिस्टर ऋषिकेश का ग्रेंड फिनाले आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

मिस एंड मिस्टर ऋषिकेश का खिताब पाने को ऋषिकेश की युवक व युवतियां अब रैंप वॉक करते नजर आएंगे। खिताब की इस दौड़ में 50 प्रतिभागी फिनाले में पहुंच चुके हैं। शनिवार को ग्रेंड फिनाले में मिस्टर व मिस ऋषिकेश का निर्णय होगा। शुक्रवार को ब्राइट एक्वायर प्रोडक्शन हाउस की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में शो मैनेजर दीक्षा रावत ने बताया कि ऋषिकेश के आस-पास के क्षेत्र से 250 युवक-युवतियों का ऑडिशन लिया गया। जिसमें शार्ट लिस्ट कर प्रतिभा और हुनर को देखते हुए 50 युवक, युवतियों का फिनाले के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

बताया कि देहरादून मार्ग स्थित सनराइस हॉल में ग्रेंड फिनाले आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रख्यात मॉडल व एक्टर अनुकृति गुसाईं, मॉडल, डांसर व डॉयरेक्टर दीप्ती रावत, अंकित राजपूत, किरन रावत, आकाश चौधरी, सार्थक चौधरी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। फिनाले में चयनित होने वाले मिस व मिस्टर ऋषिकेश को 50-50 हजार रुपए की नकद धनराशि बतौर पुरस्कार दी जाएगी। इस दौरान मॉडल सोनाली सिंह, सिद्धार्थ प्रताप सिंह, मैनेजमेंट हेड उदय सिंह, अंकिता कैंतुरा, सुधीर, संजय सिलस्वाल, सार्थक चौधरी, आकांक्षी क्षेत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें