फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस-दस पौधे रोपने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

ब्रह्मलीन राजीव लोचनाचार्य महाराज की 50वीं पुण्यतिथि पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तौर पर मनाई गई। दो दिवसीय कार्यक्रम में पर्यावरणविद् व विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन पर व्याख्यान दिए। इस दौरान कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोगों ने अपने क्षेत्र में दस-दस पौधे रोपने का संकल्प भी लिया। शुक्रवार को राजीव लोचन आश्रम में ब्रह्मलीन राजीव लोचनाचार्य की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय गोष्ठी का विधिवत समापन हो गया। पर्यावरणविद् एमएन मिश्रा पेड़ बाबा ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पेड़ पौधों की अवैध कटान व अंधाधुंध दोहन पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने लगातार बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम के लिए पौधरोपण को सघन अभियान बनाने की जरूरत बताई। अखिल भारतीय रामानुज संघ के अध्यक्ष स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरुकता जरूरी है। इसके लिए युवाओं को बढ़ चढ़कर सहभागिता निभानी होगी। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जंगलों को काट कर बड़े होटलों का निर्माण किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अंबेसडर रवि शास्त्री ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है। मौके पर आश्रम के महंत हरिग्रिवाचार्य महाराज, सारथी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राम चौबे, महामंत्री अभिषेक शर्मा, महंत भरत भूषण, महंत गणेश दास, स्वामी नारायणाचार्य, दिनेश डबराल, रमाकांत शर्मा, संजय शर्मा, मनोज पंवार, जयंत किशोर, अमित सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें