फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकांश की फोटो को टॉप 10 में मिला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी निवासी त्रिकांश शर्मा द्वारा खींची गई एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया में खूब चर्चा में है। त्रिकांश की यह तस्वीर नेशनल ज्योग्राफिक की विश्वस्तरीय ट्रेवल फोटोग्राफर ऑफ द ईयर प्रतियोगिता के टॉप- 10 में चयनित हुई है। फोटो में शीतकाल के दौरान धुंध के बीच तीर्थनगरी के मुनिकीरेती स्थित शिवानंद राम झूला पुल को बखूबी दर्शाया गया है। 19 वर्षीय त्रिकांश शर्मा ऋषिकेश फोटोग्राफी क्लब के सदस्य हैं। वह मुनिकीरेती स्थित ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी संस्थान में बीसीए के छात्र हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि नेशनल ज्योग्राफिक ने बीते अप्रैल-2018 में ट्रैवलर फोटोग्राफर ऑफ द इयर प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें त्रिकांश शर्मा ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विश्व के 163 देशों के छायाकारों ने अपनी तस्वीरें भेजी, जिसके पहले चरण में त्रिकांश शर्मा की तस्वीर को टॉप 10 में स्थान मिला है। ऋषिकेश फोटोग्राफी क्लब के सदस्य महेश भट्ट ने बताया कि क्लब के सदस्य त्रिकांश शर्मा की फोटो को अब तक 450 से अधिक वोट मिल चुके हैं। वोटिंग अभी जारी है। जबकि फेसबुक पर उनकी तस्वीर पांच हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। बताया कि इससे पहले भी त्रिकांश कई फोटो प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम 28 जून को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें