फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

सात सूत्रीय मांगों को लेकर लोनिवि से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी दो दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए। उन्होंने उत्तराखंड अधिकारी/कर्मचारी समन्वय मंच के बैनर तले प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी केंद्र सरकार के समान भत्ते देने, पूरे सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नतियां देने, केंद्र सरकार के कार्मिकों को तर्ज पर सेवारत/सेवानिवृत्त कर्मियों को यू हेल्थ स्मार्ट कार्ड की सुविधा का लाभ देने, पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने, सेवानिवृत्त के अंतिम वर्ष में ऐच्छिक स्थान पर स्थानांतरण का प्राविधान करने और इंदु कुमार पांडेय की रिपोर्ट में कर्मचारी विरोधी निर्णयों को न लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। कहा यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अमर सिंह चौहान, रामेश्वर शाह, तेजप्रकाश, स्वराज सिंह, दीपक पंवार, पंकज बड़ोनी, नवीन प्रसाद भट्ट, प्रेम सिंह, शूरवीर सिंह, दिनेश, अरविंद, पुष्पा, चमन सिंह, जयंती देवी, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें