फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति का न करो हरण, आओ बचाओ पर्यावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर और रैली निकाल लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाया। लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की गई। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने विकासनगर मुख्य बाजार में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने प्रकृति का न करो हरण, आओ बचाओ पर्यावरण, गांधी जी ने दिया संदेश, स्वच्छ रखना भारत देश, प्लास्टिक हटाना है, भारत को बचाना है जैसे स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। मंडी चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनीता तोमर, एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. प्रभात द्विवेदी, डॉ. सत्येंद्र, डॉ. निधि आदि मौजूद रहे।
कॉलेज के बीएड विभाग की ओर से विचार गोष्ठी और पौधरोपण का आयोजन किया गया। छात्रों ने पुराने कैंपस में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस मौके पर प्रिंसी कर्णवाल, डॉ. विधि ढौंढियाल, कविता बड़ोला, आशाराम, अंकित शर्मा, आशीष, चतर आदि मौजूद रहे। वहीं, आर्यन छात्र संगठन ने भी कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर जसपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नेहा वर्मा, अर्चना चौहान, विवेक लमगड़िया, शुभम कुड़ियाल, आदेश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पछवादून गढ़वाल सभा भवन के प्रांगण में भी पौधरोपण किया गया। साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी ने पर्यावरण प्रदूषण, नष्ट होती वृक्ष संपदा और प्रदूषित होते जल स्रोतों पर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर आनंद ढोंडियाल, अनूप ठाकुर, अनूप रावत, सुमन मंमगाई, पूर्ण प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।
सहकार भारती ने भी हरबर्टपुर, विकासनगर और तेलपुर में लोगों के सहयोग से फलदार, फूलदार, औषधीय और छायादार पौधे रोपे। इस मौके पर नीलम, सुरेंद्र, नीता, संजय आदि मौजूद रहे। अवेकन फाउंडेशन की ओर से प्रतिष्ठा स्किल सेंटर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला समन्वयक वंदना रावत भी मौजूद रही।

छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
पछवादून विकास मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। करीब 15 स्थानों पर पौधरोपण किया गया। लोगों को निशुल्क पौधे भी वितरित किए गए। इस मौके पर मंच संयोजक अतुल शर्मा, सुनील तोमर, नरेश कन्नौजिया, मोहन खत्री, आलोक शर्मा, आमोद कुमार, कृष्ण लाल धीमान आदि मौजूद रहे। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता के छात्रों ने कुनावा गांव में सफाई अभियान चला पर्यावरण दिवस मनाया। मुंशी गांव में पर्यावरण दिवस पर महिलाओं और बच्चों ने फलदार पौधे रोपे और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पौधरोपण में मिमो देवी, देवानी देवी, केदारी देवी, नीरो देवी, अंकिता तोमर, उर्मिला तोमर, मुस्कान, रिंकी तोमर, मौजूद रहे।

कर्मियों ने पॉलिथीन के बताए दुष्परिणाम
चकराता वन प्रभाग की मोल्टा, बावर, देवघार, रिखनाड़, रीवर रेंज में भी पर्यावरण दिवस मनाया गया। कर्मचारियों ने लोगों को पॉलिथीन के दुष्परिणाम बताए। त्यूनी स्थित वन विश्राम भवन में आयोजित कार्यक्रम में एसीएफ एसके काला ने कहा वन देश की नहीं बल्कि विश्व की धरोहर हैं। हर साल देश में सैकड़ों टन प्लास्टिक का उत्पादन होता है। जिससे पर्यावरण को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंच रहा है। इस मौके पर रेंज अधिकारी दिनेश नौटियाल, सोनिया, महेश शर्मा, एसके गैरोला, मातवर राणा, भगत सिंह, प्रदीप, प्रीतम आदि मौजूद रहे। और कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की तिमली रेंज में कर्मचारियों ने रेंजर पूजा रावल के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया। आंगनबाड़ी केंद्र मेंद्रथ, हनोल, चातरा, भ्यूलाड़ा में भी पर्यावरण दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


बच्चों के साथ मनाया पर्यावरण दिवस
सेलाकुई। फ्रेंडस ऑफ हिमालय के सदस्यों ने शिवनगर सेलाकुई में झुग्गी-झोपड़ी में जाकर कूड़ा उठाने वाले बच्चों के साथ पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर छात्रों के बीच में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। संस्था के सीईओ प्रेम बहुखंडी ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। इस मौके पर बाल विकास परियोजना सहसपुर की सुपर वाइजर राजवती भी मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें