फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएएमएस में शुल्क वृद्घि को बताया अव्यवहारिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस छात्रों की फीसों में 250 प्रतिशत वृद्धि करनेे के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। मंगलवार को संगठन के प्रदेश महासचिव सन्नी प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दून तिराहे पर सरकार विरोधी नारेबाजी के साथ पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में 250 प्रतिशत शुल्क बढ़ाया जाना छात्रों के साथ अन्याय है। उन्होंने इसे अव्यवहारिक निर्णय करार दिया।
विज्ञापन

कहा कि फीस में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण बच्चों की मेडिकल की पढ़ाई को लेकर जिज्ञासा खत्म होती जा रही है। प्रदेश सरकार छात्र विरोधी कदम उठाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने चेताया कि शुल्क वृद्धि का फैसला वापस नहीं लिया गया तो छात्र संगठन सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा। प्रदर्शनकारियों में राजीव कुमार, प्रशांत विक्टरी, ज्योति पैन्यूली, सलीम खान, मृत्युंजय गुप्ता, अजय कुमार, पवन सिंह, मोनू कुमार, गौतम नौटियाल, अमन हलदार, प्रदीप मदेशिया, अपूर्व गोयल, आदित्य पाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें