ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) 10वीं की परीक्षा में तीर्थनगरी के गुमानीवाला स्थित देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (डीबीएस) और श्यामपुर स्थित निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा। स्कूल की छात्रा सलोनी सिंह 99 प्रतिशत अंकों के साथ देहरादून रीजन में जिले में पहले जबकि उत्तराखंड में तीसरे स्थान पर रही। सोमवार शाम करीब चार बजे घोषित सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परिणामों में डीएसबी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने बताया कि विद्यालय की छात्रा सलोनी सिंह ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ तीर्थनगरी व विद्यालय का नाम रोशन किया।
वहीं श्यामपुर स्थित निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल (एनडीएस) की छात्रा ऋचा सिंह ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप-5 में जगह बनाई। देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रतीक्षा पांडे ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे और 97 प्रतिशत अंकों के साथ अभिनव उनियाल तीसरे स्थान पर रहे। विसर्वा तिवारी ने 97 प्रतिशत, नवीन सिंह ने 96.4 प्रतिशत, गौरव कुमार ने 96 प्रतिशत, खुशी यादव ने 95.6 प्रतिशत, अमन अरोरा ने 95.6 प्रतिशत, वंशिका ने 95.2 प्रतिशत और मृत्युंजलय बडोनी ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया।
श्यामपुर स्थित निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल का सीबीएसई में 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी ने बताया कि ऋचा सिंह ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ सृष्टि मेधानी दूसरे और 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रियांशु राणा तीसरे स्थान पर रहे। नेपाली फार्म स्थित निर्मल आश्रम ज्ञानदान एकेडमी का सीबीएसई बोर्ड में 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य रणबीर सिंह नेगी ने बताया कि अंजली कुमारी ने 90.80 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। 90 प्रतिशत अंकों से साथ आभा भट्ट दूसरे और 87.60 प्रतिशत अंकों के साथ एकता ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।
नगर में झंडा चौक स्थित श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड में 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र जोशी ने बताया कि सागर जैसवाल ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ सृष्टि भट्ट दूसरे और 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ आकाश कुड़ियाल तीसरे स्थान पर रहे। हरिद्वार रोड स्थित फुटहिल्स एकेडमी का सीबीएसई बोर्ड में 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या अनीता रतूड़ी ने बताया कि जाह्नवी भट्ट ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ आरती रावत दूसरे और 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ सृष्टि सौनी तीसरे स्थान पर रहे।
छिद्दरवाला स्थित श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई में 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य संजीव वासुदेव ने बताया कि आयूष रावत ने 87.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। मीनाक्षी चौहान ने 86.7 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और गीतिका मनचंदा ने 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। श्यामपुर स्थित दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई में 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। चंद्रा बगियाल 91 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, सिद्धार्थ डबराल 89 प्रतिशत के साथ दूसरे और शालिनी पैन्यूली 87 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।