फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज अदा कर मांगीं दुआएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जुमे की नमाज अदा कर मांगीं दुआएं
विज्ञापन

मसूरी।
माह-ए-रमजान के पहले जुमे पर पर्यटन नगरी की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदमंदों ने नमाज अदा की। अकीदमंदों ने दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

लंढौर मस्जिद में इमाम अब्दुल वहाब, भुच्चड खाना में हाफिज मुख्तियार, कुलड़ी में इमाम आजम, लाइब्रेरी में हाफिज मोहम्मद फरमान ने जुमे की नमाज अदा कराई। खुतबे से पहले उन्होंने अकीदतमंदों को रमजान की फजीतलें बताईं और अहमताम के साथ रोजे रखने की अपील की। साथ ही इस रमहत वाले महीने में खूब इबादत करने को कहा। नमाज के बाद इमामों ने देश में अमन-चैन, सभी की सलामती, सेहत और बुराइयों से दूर रहने की दुआ कराई। इसके बाद इफ्तार के लिए खजूर, फल और पेय पदार्थों की खरीदारी को उमड़े लोगों से बाजार गुलजार रहे। रात में अकीदतमंदों ने तरावीह की नमाज अदा की। वहीं, शुक्रवार को मसूरी का मौसम सुहावना रहा, जिससे गर्मी की शिद्दत से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें