फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के लिए चुनौती बनी है पॉलिथीन : हरक सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

हिमालय पुत्र ग्रुप डोईवाला की ओर से पॉलिथीन उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला परिसर से शुरू हुई है, जोकि मिल बाजार, शुगर मिल चौक, मिल रोड, नगर चौक, रेलवे रोड़ आदि क्षेत्रों से होकर निकली। रैली में पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला, एनसीसी, एनएसएस के अलावा बीएसएफ ने सहयोग किया। रैली के दौरान तख्तियों पर लिखे संदेश और नारों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। नगर में रैली को अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पॉलिथीन समाज के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही हैं। पर्यावरण संवर्द्धन और पॉलिथीन उन्मूलन के लिए एकजुट होकर ऐसे प्रयास करने होंगे। संगठन के नवीन बंगवाल ने कहा कि जीवनदायिनी ओजोन परत का तेजी से क्षय होने लगा है, जिसका मुख्य कारण प्रदूषित वातावरण हैं। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सामाजिक जागरूकता की दरकार हैं। समाजसेवी आशीष यादव ने कहा कि प्लास्टिक पॉलिथीन के पूरी तरह से उन्मूलन के लिए संगठन अभियान को जंग की तरह लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में रजत नेगी, कुलदीप सैनी, अंजलि असवाल, अंजलि नेगी, मुकेश कृषाली, कुनाल शिंगारी, प्रदीप गुसांई, आशीष मैथानी, महेश रावत, देवेंद्र सूद, आसिफ हसन, प्रीति पंवार, दीपक राणा, रोहित सिंह, शादाब, विक्रम सिंह नेगी, मनीष यादव , मोहित शर्मा, गौरव मल्होत्रा, राजेश शिंगारी, फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव चौधरी, राजबीर सिंह खत्री, विजय बख्शी, आशीष चमोली, मोहित उपाध्याय, दीपांशु, पूनम और योगेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें