फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले परीक्षा दी फिर पहना शादी का जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अपनी शादी के दिन दुल्हन का जोड़ा पहनने से पहले ऋचा डोबरियाल परीक्षा देने पहुंची। ऋचा के इस फैसले पर जहां परिजनों ने खुशी जताई वहीं शिक्षकों ने इसे अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन

शहर से सटे डांग गांव निवासी ऋचा डोबरियाल की शनिवार को बारात आनी थी, लेकिन इसी दिन ऋचा का पेपर भी था। ऋचा गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में एमएसडब्ल्यू (मास्टर ऑफ सोशल साइंस) चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा है। शनिवार को शादी का दिन होने के बावजूद ऋचा तीन बजे से 6 बजे की पाली में बिड़ला परीक्षा देने पहुंची। यहां परीक्षा देने के बाद वह सीधे दुल्हन का जोड़ा पहनने व तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंच और फिर यहां से सीधे विवाह स्थल पहुुंची। ऋचा के जीजा राजीव थपलियाल ने कहा कि ऋचा बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है। शादी के दिन पेपर देने के निर्णय पर ऋचा के परिजनों ने भी उसका साथ दिया। ऋचा की मां पुष्पा शिक्षिका हैं। जबकि पिता का 17 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। शादी के दिन पेपर हॉल में पहुंची ऋचा वहां मौजूद अन्य परीक्षार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत रही। कक्ष परीक्षक डा. रीना आर्य ने कहा कि ऋचा का यह निर्णय उन छात्राओं के लिए प्रेरणा होगा जो ऐसी स्थितियों में परीक्षा छोड़ कर साल भर की मेहनत को बेकार कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें