फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलने से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। पालकोट पट्टी के ग्राम उखेल में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों जलकर मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्म हत्या का मान रही है। पुलिस का कहना है, कि उक्त व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डाल कर स्वयं को आग लगाई है।
विज्ञापन

देवप्रयाग थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि पालकोट के उखेल गांव में डाक रनर राजेंद्र सिंह रावत (45) पुत्र शेर सिंह ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्वयं पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त राजेंद्र सिंह घर में अकेला था। उसकी पत्नी व बेटा दोनों खेत में काम करने घर से बाहर गए थे। पुलिस का कहना है कि मृतक शराब का आदी भी था। साथ ही उक्त व्यक्ति पर बैंक सहित गांव के लोगों का काफी कर्ज था। कहा कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें