ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
सच्चा शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल तपोवन की ओर से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की विज्ञान, भाषण और कला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें भाषण प्रतियोगिता में ध्रुवचंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का विद्यालय के सदस्य रजनीश तनेजा व अजय डबराल ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान प्लास्टिक व पॉलीथीन के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज के ध्रुव चंद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन की निकिता ने दूसरा और निहारिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मंजू ने प्रथम, नितिन त्रिपाठी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग कला प्रतियोगिता में आरती प्रथम, मुस्कान द्वितीय और सौरभ भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सत्यम यादव प्रथम, स्नेहा राणा द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे। बेसिक वर्ग में आस्था ने पहला, अर्चिता ने दूसरा और प्रियांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रामकृष्ण पोखरियाल, विनोद बिजल्वाण, जयप्रकाश नौटियाल, जयराम कुशवाह, वीरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, अजय डबराल, गणेश ग्वाड़ी, गीता त्रिपाठी, अमित शर्मा, मीनाक्षी दुबे आदि मौजूद थे।