फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत, हरित भारत को गति देने के संदेश से हुआ साईकिल रैली का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा आयोजित अखिल भारतीय रिले साइकिल रैली का रविवार को स्वच्छ भारत, हरित भारत के संदेश को गति देने के संकल्प के साथ समापन हुआ। प्रतिभागियों को सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने सम्मानित किया। साइकिल रैली 30 मार्च से 22 अप्रैल 2018 तक 5 चरणों में पंतनगर हवाई अड्डे से शुुरु होकर काठगोदाम, भवाली अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, गुप्तकाशी, टिहरी डैम से होते हुए लगभग 780 किमी यात्रा के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर समापन हो गया। देश भर से विभिन्न हवाई अड्डों से 60 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। साइकलिंग रिले का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देना है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने समापन पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया। निशंक ने कहा कि उत्तराखंड की हरियाली को देश और विदेश के लोग पसंद करते हैं। देवभूमि को पूरी तरह से स्वच्छ बनाकर अभियान को गति दी जा सकती है। एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी स्वच्छ भारत मिशन को अधिक गति देने के लिए ऐसे आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम में खेल सचिव विमान प्राधिकरण नई दिल्ली के जीएल वर्मा, खेल सचिव एसके तोमर, एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट विक्कर सिंह, प्रवीण कुमार, सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम डोभाल, संजय चमोली, सुरेश डोभल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें