फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला छात्रावासों के आउटिंग समय में बदलाव-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के महिला छात्रावासों में आउटिंग का समय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक कर दिया गया है। विवि प्रशासन के इस निर्णय से महिला छात्रावासों में रह रही छात्राएं पुस्तकालय के बढे़ हुए समय का फायदा उठा पाएंगी।
विज्ञापन

आइसा छात्र संगठन के पुस्तकालय भरो आंदोलन के बाद गढ़वाल विवि प्रशासन ने पुस्तकालय का समय सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक निर्धारित किया है। अभी तक यह समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नियत था। पुस्तकालय के समय में बदलाव का फायदा छात्रावासों में रह रही छात्राओं को नहीं मिल पा रहा था, क्योंकि महिला छात्रावासों की आउटिंग का समय भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नियत था। छात्रावासों के आउटिंग समय में बदलाव किए जाने की मांग आइसा छात्र संगठन ने विवि प्रशासन से की थी। आइसा नगर अध्यक्ष शिवानी पांडे ने बताया कि उनकी मांग पर विवि प्रशासन ने महिला छात्रावासों की आउटिंग के समय में परिवर्तन किया है। अब छात्राएं सुबह 8 बजे से शाम के 8 बजे तक आउटिंग कर सकती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें