फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीना राणा व शुभम ध्यानी की प्रस्तुति पर जमकर जूझे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। श्री रघुनाथ मंदिर में लोक गायिका मीना राणा व युवा गीतकार शुभम ध्यानी के गीतों पर लोग जमकर झूमे, जबकि प्रवासी कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री रघुनाथ मंदिर परिसर में उत्तराखंड की आवाज ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। संजय कुमोला के संगीत निर्देशन में गढ़वाली व हिंदी गीतों ने खूब रंग जमाया। लोक गायिका मीना राणा ने बदरीनाथ बोल मनखी भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने ह्यूंद का दिना फिर बौड़ी ऐगे न, लौंडा चंदेरा व संजय किशन ध्यानी के साथ संयुक्त प्रस्तुति हुड़की बाजे, छम छमा बांसुरी गीत ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया।
इस मौके पर सुर संगम संस्था देहरादून की विमला भंडारी की कब औलू मंगसीर महीना व चौफला गीतों ने भी खूब तालियां बटोरी। युवा गायक शुभम ध्यानी ने चैता की चैत्वाल, स्याली भमपाली, मेरी गाजणा की प्रस्तुतियों ने भी लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। इसके अलावा प्रवासी वेदांगी व दिनेश ध्यानी, मुकेश भट्ट, कृष्णा, कुसुम कन्नौजिया, शंकर, प्रमोद ध्यानी के गीतों व नृत्यों ने भी रंग जमाया। इस मौके पर रणसिंघा वादक निकिता जौनपुरी सहित बाल तबला वादक कार्तिक धीमान व गायक तुषार कुमार ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, संस्था की अध्यक्ष तनूजा ध्यानी, नवीन ध्यानी, शैलेश कोटियाल, जितेंद्र भट्ट, गणेश भट्ट, हैंसी ध्यानी, केके कोटियाल, सुधीर मिश्रा, विकास ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें