फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा में पहाड़ी से गिर कर बाबा की मौत-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पातालगंगा स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी बाबा माधवानंद की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची जोशीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को खाई से निकाला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे ग्राम प्रधान बनवारी लाल ने जोशीमठ पुलिस को बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा पुल के समीप नदी में एक शव होने की सूचना दी। थाना पुलिस की टीम एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची, जहां टीम के जवानों ने करीब चार घंटे के रेस्क्यू के बाद शव को 50 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक की पहचान पातालगंगा में हनुमान गणेश मंदिर में रहने वाले बाबा माधवानंद पुत्र गिरेंद्र चंद्र बंदोपाध्याय (80) के रूप में की है। जोशीमठ के कोतवाल जसपाल नेगी ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें