फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम और श्मशान घाटों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अलकनंदा और पिंडर नदी किनारे चार साल से बदहाल घाट जल्द नए रंग रूप में नजर आएंगे। नमामि गंगे परियोजना के तहत सिंचाई विभाग ने संगम और शमशान घाटों का सुंदरीकरण शुरू कर दिया है। कर्णप्रयाग में दो और गौचर में एक घाट के निर्माण पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2013 की बाढ़ से घाट बदहाल बने हैं। यहां मलबे के लगे ढेर, टाइल्स उखड़ी और मार्ग बदहाल बना है। लोगों की नदियों तक पहुंच दूर हो गई है। अब नमामि गंगे में घाट का सुंदरीकरण होना प्रस्तावित है। यही नहीं पोखरी पुल के पास बने श्मशान घाट और गौचर में अलकनंदा किनारे के श्मशान घाट का भी सुंदरीकरण होगा। इसके लिए सात करोड़ की धनराशि नमामि गंगे परियोजना के तहत सिंचाई विभाग को मिली है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मोहन बुटोला ने बताया कि अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम घाट पर सुरक्षा दीवारों का निर्माण, टाइल्स, सोलर लाइट्स, स्नानघर, चेंजिंग रूम, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बैठने की सुविधाएं जुटेंगी। श्मशान घाटों पर शवदाह के लिए आधुनिक दाहगृह का निर्माण भी किया जाएगा। वहीं गौचर और कर्णप्रयाग के संगम और श्मशान घाटों पर निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें