फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला दिवस पर बांटे 153 गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। इंडियन ऑयल कारपोरेशन की ओर से उज्जवला दिवस पर जिले के 153 गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन बांटे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने किया।
जिला पंचायत सभागार में ग्राम स्वराज के तहत उज्जवला दिवस का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से देश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध करवाया जा रहा है। सीडीओ हंसादत्त पांडे ने कहा कि सरकार की ओर से वर्ष 2019 तक देश के 5 करोड़ लोगों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। मई 2018 तक जिले के दूरस्थ बूरा और खेता मानमती गांवों के सभी परिवारों को उज्जवला योजना से जोड़ दिया जाएगा। कार्यक्रम में ममता देवी, इंदु देवी, दीपा, विमला, माहेश्वरी, कुंती, सजिता, लक्ष्मी, महेश, विमला, शाकम्बरी और राजेश्वरी को रसोई गैस कनेक्शन बांटे गए। इस मौके पर इंडियन ऑयल के गढ़वाल उप प्रबंधक नीलकंठ गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, अवधेष रावत, रैजा चौधरी, नवल भट्ट, शशि फरस्वाण, अरविंद डिमरी, वाईएस रावत, नवल कुमार नेगी और राजेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कर्णप्रयाग में ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सुनीता, शांति, रेखा, बीना, राजमती, गुड्डी, पुष्पा और अंजनी देवी सहित 25 महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन बांटे गए। गैस एजेंसी कर्णप्रयाग की प्रबंधक रजनी थपलियाल और हर्षवर्द्धन थपलियाल ने उपभोक्ताओं को रसोई गैस के प्रयोग में सावधानी बरतने के टिप्स दिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गौचर मुकेश नेगी, क्षेत्र पंचायत संगठन के अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें