फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निरीक्षण कर लौटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) की टीम राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर और बेस अस्पताल का दौरा कर लौट गई है। कॉलेज के मसले पर टीम की उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. आशुतोष सयाना के साथ मीटिंग होनी है।
विज्ञापन

पिछले एक साल से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को सेना के हवाले करने की तैयारी चल रही है। सोमवार दिन भर बेस अस्पताल के निरीक्षण के बाद शाम और मंगलवार सुबह एएमसी विशेषज्ञों की कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत, चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेश जैन समेत फैकल्टी (संकाय सदस्यों) के साथ बैठक हुई। बैठक में कॉलेज प्रशासन ने टीम के सदस्यों को फैकल्टी, स्टाफ, संसाधन और कॉलेज की परिसंपत्तियों की जानकारी दी। टीम को अस्पताल की ओपीडी (वाह्यकालीन रोगी विभाग) और बेड ऑक्यूपेसी (अंत:कालीन रोगी विभाग) कम होने के कारण बताए गए। बताया गया कि अगर यहां सेना के सहयोग से कॉलेज का संचालन होता है, तो पहाड़ की लगभग 22 लाख आबादी को लाभ मिलेगा। बैठक में फैकल्टी/स्टाफ के नियमितीकरण, उपकरणों, शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य परीक्षण केंद्रों की स्थिति पर चर्चा हुई। टीम ने भी आश्वस्त किया कि किसी का भी अहित नहीं होगा। इस अवसर प्रो. अमित कुमार व डा. विमल गुसांई आदि मौजूद थे। वहीं देहरादून में कॉलेज के चिकित्सकों/पैरामेडिकल व अन्य स्टाफ, अस्पताल में सभी मरीजों को सुविधा मिलने और सीटों के कोटे पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें