ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
पॉलीथिन और थर्माकोल निर्मित उत्पादों पर प्रतिबंध को लेकर एसडीएम ने बुधवार को नगर पालिका और पुलिस के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आठ व्यापारियों से करीब 30 किलो पॉलीथिन और थर्माकोल के उत्पाद जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों से 22,500 का जुर्माना भी वसूल गया।
पॉलीथिन और थर्माकोल निर्मित उत्पादों पर लगी रोक के मद्देनजर उपजिलाधिकारी हर गिरि ने बुधवार को नगर क्षेत्र में अभियान चलाया। एसडीएम के बाजार में पहुंचते ही पॉलीथिन और थर्माकोल निर्मित उत्पादों को बेच रहे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान आठ व्यापारियों से 30 किलोग्राम पॉलीथिन व थर्माकोल निर्मित उत्पाद जब्त किए गए और चालान कर 22,500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। टीम में नायब तहसीलदार केडी जोशी, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, अरविंद डिमरी, उपनिरीक्षक श्रीचंद नेगी, सुपरवाइजर दिनेश, विक्रम, तीरथ आदि शामिल रहे।