ब्यूरो/अमर उजाला/रायवाला।
क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने साहबनगर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए 10 लाख की निधि देने की घोषणा की है। साहबनगर पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा कुड़ियाल, गजेंद्र विक्रम शाही, रोशन कुड़ियाल, विमला नैथानी, जगदंबा प्रसाद बडोनी, गोपाल सिंह, सुंदर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।