फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने 25 कनेक्शन काटे, राजस्व वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में बिजली के बकाया बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली को लेकर ऊर्जा निगम के विद्युत वितरण उपखंड मुनिकीरेती का शनिवार को भी अभियान जारी रहा। इस दौरान निगम ने 25 उपभोक्ताओं के कनेेेक्शन काटे और साढ़े 10 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। बिजली का अवशेष बकाया वसूली को लेकर उपखंड की ओर से मुनिकीरेती, तपोवन, कौड़ियाला आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। विद्युत वितरण उपखंड के एसडीओ सौरभ चमोली ने बताया कि शनिवार को वसूली अभियान के तहत 25 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। बताया कि बकाया भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से साढ़े दस लाख का राजस्व वसूला गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान व्यासी स्थित बीएसएनएल मोबाइल टावर का कनेक्शन भी काटा गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर निगम की ओर से बिजली का अवशेष बकाया वसूली को लेकर ऋषिकेश, श्यामपुर व रायवाला उपखंडों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में वसूली अभियान चलाया गया। विद्युत वितरण उपखंड श्यामपुर एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया शनिवार को 133 लोगों पर कार्रवाई की गई। वसूली अभियान के तहत तीन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। बकाया भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से 9.95 लाख का राजस्व वसूला गया। उन्होंने बताया कि बकाया वसूली को लेकर अभियान मार्च माह के बाद भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें