ब्यूरो/अमर उजाला
डोईवाला।
श्री हनुमान जन्मोत्सव में हिंदू संगठनों की ओर से शोभायात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्रीराम और बजरंग बली के जयकारों से आसमान गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
बृहस्पतिवार को विधि विधान से आदि के बाद ग्रामीण क्षेत्र रानीपोखरी से श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा जौलीग्रांट, कान्हरवाला, भानियावाला, नगर चौक डोईवाला, मिल चौक, प्रेमनगर बाजार होते हुए कुड़कावाला क्षेत्र में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में पैदल श्रद्धालु, दुपहिया वाहनों और ट्रैक्टर ट्रालियों में चल रहे थे। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने स्टाल लगाकर पानी और शरबत आदि वितरित किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने जमकर नारेेबाजी की। श्रीराम, भक्त हनुमान, शिव पार्वती के अलावा राधा कृष्ण की झांकियां आकर्षण के केंद्र में रही।
शोभायात्रा में मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी संदीप सिंह सन्नी, आयोजन समिति के नरेश उनियाल, योगेंद्र राणा, सतीश सेमवाल, अंकित राजपूत, राकेश सिंह, वरदान सेठ, नरेंद्र नेगी, मंजू चमोली, दिनेश सजवाण, पवन बलोदी, मनीष नेगी, राजेश कुमार, विनीत कुमार, अमित वर्मा, सुशील जायसवाल, आनंद अग्रवाल, ललित पंत, बीएस राणा, दीपक कुमाई, राकेश लोधी आदि शामिल हुए।
प्रेमनगर बाजार में स्थानीय युवाओं की ओर से किए गए स्वागत में लच्छीराम लोधी, विशाल जिंदल, अभिषेक, विनय जिंदल, शुभम कौशल, राहुल घई, सत्यम, सुंदर, अश्वनी गुप्ता आदि मौजूद थे। शोभायात्रा के दौरान पुलिस ने व्यवस्थाओं को बनाए रखा।