फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 16 और अंडर 19 क्रिकेटरों का चयन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। बीसीसीआई के निर्देश पर यूपीसीए (उत्तराखंड पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन) ने जिले के लिए अंडर 16 और अंडर 19 क्रिकेटरों का चयन शुरू कर दिया है। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज मैदान में शुरू हुए कार्यक्रम में यूपीसीए के जिला सचिव नरेंद्र शाह ने बताया कि जिले में चयन होने के बाद प्रदेश स्तर पर क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों की सूची 30 मार्च को जारी की जाएगी। चयन प्रक्रिया में चमोली जिले के 62 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। लिटिल मास्टर क्रिकेट अकादमी चमोली के अध्यक्ष भगवती प्रसाद ने बताया कि चयनित क्रिकेटरों को अकादमी बेहतर प्रशिक्षण देगी। इस दौरान पवन भंडारी, रघुवीर खनेड़ा, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, पुष्कर सिंह रावत, वीरेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह फनियाल, प्रेम सिंह रावत ,कुंवर सिंह खत्री, सुरेंद्र लाल शाह आदि तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें