फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई।
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध के लिए बुलाई गई वार्ता में नगर निगम के अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने प्लांट के गेट के बाहर नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने निगम के अधिकारियों के न आने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
22 मार्च को स्थानीय लोगों ने दुर्गंध के विरोध में प्लांट के गेट पर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उन्होंने वायु प्रदूषण पर नगर निगम की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट पर रोष व्यक्त किया था। लोग निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे। तब मौके पर पहुंचे एसडीएम जितेंद्र कुमार ने लोगों को समझाकर शांत किया था। उन्होंने सोमवार को निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीणों के साथ ही एसडीएम जितेंद्र कुमार तो मौके पर पहुंच गए लेकिन नगर निगम के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब निगम से जुड़े अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहा कि जब तक निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच ग्रामीणों से वार्ता नहीं करते उनका आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व प्रधान विजयपाल, हरीश बिष्ट, पारस थापा, नीरज तिवारी आदि का कहना है कि दुर्गंध से लोगों का घरों के अंदर तक सांस लेना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें