फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षको की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेेजी और गणित के खाली पड़े पदों पर प्रवक्ताओं पर तैनाती की मांग को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने से पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार और उपाध्यक्ष प्रीतम रावत के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर से लेकर बाजार तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिनों तक महाविद्यालय में धरना दिया। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों ने शनिवार को बाजार में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा यदि जल्द शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में करीना, सलौनी, अजय, अमित, सूरज आदि शामिल थे। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जेसी घिल्डियाल ने बताया कि महाविद्यालय में अंग्रेेजी और गणित विषयों में प्रवक्ताओं की तैनाती 26 मार्च को हो सकती है। लिहाजा छात्र-छात्राएं तय समय सारणी के अनुसार कक्षाओं में रहना सुनिश्चित करें। ताकि पठन पाठन सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें