फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया एई का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

साहिया।
दोधऊ-पंजिया मोटर मार्ग पर मानकों के अनुसार सड़क कटिंग कार्य न होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सहायक अभियंता का घेराव कर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक अभियंता का घेराव किया। जिसके बाद सहायक अभियंता के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
10 किमी लंबी इस सड़क पर करीब 1.10 करोड़ की लागत से सड़क कटिंग का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कटिंग कार्य मानकों के अनुसार नहीं हो रहा है। सड़क से दधऊ, पंजिया, बनसार, थुरऊ और अमराया गांव की आबादी जुड़ी हुई है। मंगलवार को जब ग्रामीणों को सहायक अभियंता के कार्य स्थल पर आने की सूचना मिली तो सभी गांव के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने सहायक अभियंता का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कटिंग के दौरान निकलने वाले मलबे को डंपिंग प्वाइंट पर डंप न कर सीधे खेतों में डाला जा रहा है। जिससे कई सीढ़ीनुमा खेत दबान की भेंट चढ़ गए हैं। काश्तकारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई जगह पर महज नाममात्र के लिए कटिंग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कटिंग कार्य में सुधार नहीं हुआ तो वे निर्माण कार्य बंद करा देंगे।
विज्ञापन

सहायक अभियंता आरएस नेगी का कहना है कि संबंधित ठेकेदार को दुबारा से कटिंग कार्य कराने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। मलबे को डंपिंग यार्ड में ही डाला जाएगा। घेराव करने वालों में टीकम सिंह, चंदर सिंह चौहान, नारायण सिंह, भजन सिंह, दीवान सिंह, सुरेंद्र सिंह, भगत सिंह, संतराम भट्ट, कल सिंह, श्याम सिंह, जगत सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें