फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षकों ने शुरू की कलमबद्ध हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर/त्यूनी।
विज्ञापन

तीन सूूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर त्यूनी, चकराता और कालसी तहसील से जुड़े राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के चलते जौनसार बावर में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सोमवार से हड़ताल का असर तहसील संबंधी अन्य सरकारी कामकाज पर भी पड़ेगा।
कर्मचारियों ने राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक राजस्व सेवक संघ के आह्वान पर हड़ताल शुरू की है। संघ के जिलाध्यक्ष तिलकराम जोशी ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा नायब तहसीलदार के रिक्त पदों को डीपीसी के माध्यम से भरने, प्रशिक्षु राजस्व उपनिरीक्षकों का परीक्षा परिणाम घोषित करने और राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण की मांग कर रहे हैं, लेकिन मांग को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जौनसार बावर की तीन तहसीलों में से कानूनगो के चार में से तीन और राजस्व उपनिरीक्षकों के 13 पद रिक्त पड़े हैं। इन पदों पर भी कर्मियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। मजबूरन संघ को हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि त्यूनी, कालसी और चकराता क्षेत्र की पूरी पुलिस व्यवस्था राजस्व उपनिरीक्षकों के भरोसे ही है। इसके साथ ही प्रमाण पत्रों की जांच, भूमि, मुआवजा और अन्य लेखा संबंधित कामकाज भी राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक के ही जिम्मे होते हैं। ऐसे में अब जब सोमवार से तहसील खुलेगी तो इस हड़ताल का असर अन्य सरकारी कामकाज पर भी पड़ेगा। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी होगी। जिलाध्यक्ष तिलकराज ने बताया कि मांग पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें