फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी ने सीमांत क्षेत्र की छात्राओं को बांटी साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गौचर/गोपेश्वर। आईटीबीपी आठवीं वाहिनी गौचर ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सीमा से सटे गांवों में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया और स्कूली छात्राओं को खेल सामग्री के साथ साइकिल भी बांटी।
विज्ञापन

आईटीबीपी आठवीं वाहिनी गौचर ने कोठियालसैंण में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पुरोहित ने कहा कि हमें बेटियों को लेकर अपनी सोच बदलनी होगी। बेटियों को यदि मौका मिले तो वे आसमान छू सकती है। उन्होंने नीती, गमशाली, बांपा, मेहरगांव, कैलाशपुर, मलारी, सहित एक दर्जन सीमावर्ती गांवों की स्कूली छात्राओं को साइकिल और खेल सामग्री बांटी। उन्होंने गांवों के प्रवासियों को सिंचाई, बागवानी, स्वच्छता के उपकरण भी दिए। छात्रा गुड़िया, दिया, अंजली, सोनम, तानिया, अंकिता, मनीषा आदि ने कहा कि आईटीबीपी के इन इन कार्यक्रमों से सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों और छात्राओं को राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारियों से अवगत होने का अवसर मिल रहा है। इस मौके पर प्रेम सिंह फोनिया, रूक्मणी देवी, हुकम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, रणजीत सिंह, गौर सिंह और बचन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें