कर्णप्रयाग। बीआरसी कर्णप्रयाग में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल स्तर के छात्र-छात्राओं और दिव्यांग बच्चों का ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्राथमिक वर्ग के दिव्यांग छात्रों की पेंटिंग प्रतियोगिता में शांतनू प्रथम और सुहानी द्वितीय रहीं। कुर्सी दौड़ में शांतनु-सारिका और कविता पाठ में सुहानी-आंचल ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) नरेश कुमार हल्दियानी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभाओं में निखार आता है। इस दौरान हुई अन्य छात्र-छात्राओं के बीच प्राथमिक वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में वर्षा-साक्षी, पेंटिंग में लक्ष्मी-ललित क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। कविता पाठ प्रतियोगिता में सिमली संकुल प्रथम और कोलाडुंग्री संकुल द्वितीय रहा। अंग्रेजी लेखन में वर्षा प्रथम और अनुजा द्वितीय रहीं। जूनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी नेगी-प्रज्ञा खंडूड़ी, अंग्रेजी लेखन में निधि-विवेक कुमार द्वितीय रहे। कविता पाठ में संकुल पंनाई प्रथम और कोलाडुंग्री द्वितीय रहा। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एनके हल्दियानी ने प्रतिभागी छात्रा-छात्राओं को पुरस्कृत किया। सीएचसी के डा. हरीश चंद्र थपलियाल ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही कई योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर उप शिक्षा अधिकारी कैना चौहान, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यदुवीर बिष्ट, महामंत्री दिगबंर नेगी, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भट्ट, मंत्री सर्वेश्वर सिमल्टी, बीना भंडारी, त्रिलोक सिंह नेगी, सावित्री रतूड़ी आदि मौजूद थे।