फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मियों को सात माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में तैनात उपनल और पीआरडी कर्मचारियों को सात माह से वेतन नहीं मिला। ऐसे में कर्मचारियों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्हें उधार मांग कर जीवन गुजर-बसर करना पड़ रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात करीब 30 कर्मचारी उपनल और पीआरडी संस्था के माध्यम से काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों के जिम्मे लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, वाहन चालक, सफाई और वॉर्ड ब्वाय से जुड़े काम-काज है। वहीं अस्पताल प्रबंधन बजट की कमी बता मानदेय भुगतान से पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन

सीएचसी उपनल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल गैरोला, राजेंद्र सिंह, स्नेहपाल, रंजीत सिंह, रतन दास, राजदास, राकेश, रोशन देवी, हेम चंद्र पंत, सुनीता आदि का कहना है कि सात माह से उपनल कर्मचारी बिना मानदेय के काम कर रहे हैं। कर्मचारियों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कई ऐसे भी कर्मचारी है जिनको बच्चों के लिए नई कॉपी और किताबें भी खरीदनी हैं। वेतन न मिलने से उन्हें बच्चों के भविष्य को लेकर खतरा सता रहा है।

नियमित कर्मियों को भी वेतन नहीं
विकासनगर(ब्यूरो)। ट्रामा सेंटर में तैनात नियमित कर्मचारियों को भी तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। ऐसे में कर्मचारियों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


अस्पताल के पास बजट का अभाव है। बजट मिलते ही कर्मियों को मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। - डॉ. केके शर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें