फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के लिए 825 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह है। यात्रा प्रारंभ होने में अभी सवा माह का वक्त है। ऐसे में अब तक 825 यात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए ऑनलाइन फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या कर्नाटक और महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा का श्रीगणेश अगले माह अक्षय तृतीया पर्व यानि 18 अप्रैल से होना है। यात्रा के लिए चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित हैदराबाद की त्रिलोक सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के केंद्रीय कार्यालय के जरिए ऑनलाइन फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। केंद्रीय कार्यालय के प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया इस बार चारधाम यात्रा में जाने वाले यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बीते साल की तुलना में इस बार दोगुुना रजिस्ट्रेशन हुए हैं। अभी तक 825 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए फोटोमीट्रिक पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर्नाटक और महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने कराए हैं। इसके अलावा तीन साधु सन्यासी चारधाम की पैदल यात्रा के लिए पंजीकरण कराकर देवधामों को रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

कहां से कितने रजिस्ट्रेशन
कर्नाटक-131
महाराष्ट्र-119
पश्चिमी बंगाल-98
तेलंगाना-61
मध्य प्रदेश-62
ओडिसा-58
उत्तर प्रदेश-56
तमिलनाडू-41
झारखंड-32
गुजरात-28
हरियाणा-24
दिल्ली-24
बिहार-20
चंडीगढ़-17
छत्तीसगढ़-15
असम-4
उत्तराखंड-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें