फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़के उपनलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

आठ माह से वेतन का भुगतान नहीं होने पर एसपीएस राजकीय अस्पताल में तैनात उपनल कर्मचारी शुक्रवार को भड़क गए। उपनल कर्मचारियों ने सीएमएस कार्यालय में प्रदर्शन कर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की। सीएमएस ने जल्द वेतन भुगतान की कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद उपनलकर्मी शांत हुए।
विज्ञापन

राजकीय चिकित्सालय में उपनल से विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारी शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता राजपाल ठाकुर के साथ सीएमएस डॉ. एनएस तोमर के कार्यालय पहुंचे थे। उपनल कर्मचारियों का कहना था कि आठ माह से वेतन नहीं मिलने के चलते परिवार के भरण-पोषण का संकट आ गया है। कई बार लिखित व मौखिकरूप से अवगत कराने के बावजूद वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर उपनल कर्मचारियों ने सीएमएस दफ्तर में हंगामा किया। अस्पताल में उपनल से 11 कर्मचारी तैनात हैं। सीएमएस डॉ. तोमर ने बताया कि विभाग से 11 लाख रुपये के बजट की डिमांड की गई थी, लेकिन सिर्फ चार लाख रुपये ही मिले हैं। इसमें से तीन माह का वेतन जारी किया जा रहा है। बाकी का भुगतान मार्च का बजट मिलने के बाद किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों ने सीएमएस को चेतावनी दी कि जल्द वेतन का भुगतान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर दीपा नेगी, सोनू, कौशल्या, विनीता, राजकुमार, मनोज, सुंदर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें