फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस की कार्रवाई पर भड़के आंकिक कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। साधन सहकारी समितियों में तैनात आंकिक कर्मियों के खिलाफ नोटिस की कार्रवाई की चेतावनी पर आंकिक कर्मियों ने नाराजगी जताई। कर्मियों ने कहा कि समिति प्रबंधन की ओर से कर्मियों की मदद की जानी चाहिए, लेकिन समिति नोटिस की कार्रवाई कर रही है जो अल्प वेतन भोगियों का उत्पीड़न है।
विज्ञापन

जिले के सभी 56 साधन सहकारी समितियों में कार्यरत सौ से अधिक आंकिक कर्मी भी जिला कैडर घोषित करने और न्यूनतम वेतनमान देने की मांग को लेकर साधन सहकारी समिति सचिव परिषद के साथ 19 फरवरी से हड़ताल पर हैं। शनिवार को देवाल में समिति के प्रबंधन ने यह कह कर कर्मियों को नोटिस की कार्रवाई की बात कही कि आंकिक कर्मी सीधे समिति प्रबंधन के अधीन है और हड़ताल पर जाना गैरकानूनी है। इस पर आंकिक कर्मी संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गड़िया ने कहा कि एक दशक से अधिक समय से कर्मी दो से पांच हजार के अल्प वेतन में काम कर रहे हैं। भविष्य को देखते हुए कर्मियों को जिला कैडर घोषित किया जाना आवश्यक है। हड़ताल पर गए भरत गुसाईं, महावीर रावत, मुरारी सिंह नेगी, राकेश, लक्ष्मी बिष्ट और सावित्री मैठाणी आदि ने कहा यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर हड़ताल के चलते समितियों पर ताले लटके हैं, जिससे किसानों और गरीब वर्ग के लोगों के लिए ऋण वितरण, खाद वितरण सहित अन्य काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें