फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण और प्रदेश की सीमा से छेड़छाड़ के मसले पर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड क्रांति दल की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने पर विचार किया गया। तय किया गया कि 6 मार्च से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा और 20 मार्च को गैरसैंण विधानसभा सत्र का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार देर शाम उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में उक्रांद के दिवंगत नेताओं मथुरा प्रसाद बमराड़ा, केएम बड़थ्वाल, नंदन सिंह रावत और अरविंद नौटियाल के संघर्ष और योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय दल पिछले 18 वर्षों से राजधानी के मुद्दे पर जनता का अपमान कर रहे हैं। उक्रांद गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। जनता गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग कर रही है, वहीं सरकार यूपी के सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाने का षड्यंत्र रच रही है। प्रदेश की सीमा से छेड़छाड़ के विरोध में और गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग के लिए दल पूरे राज्य में आंदोलन करेगा।
सम्मेलन का संचालन केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने किया। इस मौके पर केंद्रीय मीडिया प्रभारी देवेंद्र चमोली, किशोरीनंदन डोभाल, किशन रावत, सुबोध पोखरियाल, गणेश भट्ट, भाष्कर बहुगुणा, अव्वल भंडारी, जेठू लाल भारती, सरदार सिंह पुंडीर, बलवीर चौधरी और सम्राट पवांर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें