फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल ग्रामीणों के साथ प्लांट में तालाबंदी करेंगे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/सेलाकुई।
विज्ञापन

शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट एंड मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध के विरोध में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ग्रामीणों के साथ कल रविवार को प्लांट में तालाबंदी करेंगे। रैम्की कंपनी की लापरवाही की वजह से दुर्गंध से लोगों को परेशानी पर विधायक ने आंदोलन का रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बायाखाला में आयोजित बैठक में विधायक ने कहा कि पूर्व में नगर आयुक्त देहरादून विजय कुमार जोगदंडे ने 25 फरवरी तक दुर्गंध में कमी लाने का भरोसा दिलाया था। लेकिन अब तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई। नगर निगम प्रशासन और रैम्की कंपनी क्षेत्रीय जनता की अनदेखी कर रही है। दुर्गंध के चलते लोगों का घरों में रहना तक दूभर हो गया है। लोगों को मुंह पर भी मास्क लगाकर घूमना पड़ रहा है। गर्मियां शुरू होने के साथ ही मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी। कहा 25 फरवरी तक दुर्गंध में कमी न आने पर उन्हें स्वयं ग्रामीणों के साथ प्लांट में तालाबंदी के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर भगत सिंह राठौर, विजयपाल बर्तवाल, पारस थापा, शूरवीर चौहान, रविंद्र रमोला, अनिल नौटियाल, राशिद, सुखदेव फरस्वाण, मनोज पंवार, विजय बिष्ट, प्रशांत गुंसाई, रविंद्र भट्ट, मंजू बोहरा, ममता, चंपा, कमलेश, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें