फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में बाजेगाजे के साथ निकली शिव बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में प्राचीन श्रीचंद्रेश्वर महादेव मंदिर के तत्वावधान में नगर में शिव बारात का आयोजन किया गया। बाजे-गाजे के साथ निकली बारात में भगवान की कई झांकियां शामिल की गई। धार्मिक यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बृहस्पतिवार को दोपहर में चंद्रेश्वरनगर स्थित पौराणिक श्रीचंद्रेश्वर महादेव मंदिर से शिव बारात को मंदिर के श्री महंत अखिलेश भारती ने रवाना किया। बाजे-गाजे के साथ निकली धार्मिक यात्रा में श्रीराधा कृष्ण, मां काली, ब्रह्मा, विष्णु, भगवान शिव आदि झांकियों को शामिल किया गया। यात्रा में नासिक ढोल एवं पार्टी को भी खासतौर से शामिल किया गया।
विज्ञापन

शिव बारात मंदिर से लक्ष्मणझूला रोड, पुराना टिहरी बस अड्डा, झंडा चौक, सुभाष चौक होते हुए त्रिवेणीघाट पहुंची। इसके बाद घाट चौक होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालु आध्यात्मिक प्रस्तुतियों पर जमकर झूमे। इस दौरान नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा कर शिव बारात का जोरदार स्वागत किया गया। धार्मिक यात्रा में नगर निकाय के निवर्तमान अध्यक्ष दीप शर्मा, सुनील प्रभाकर, गिरीश राजभर,संदीप खुराना, मंदिर के पुजारी भवानी कलोनी, नरेंद्र बद्री, अजय कटारिया, राजेश साहनी, प्रकाश सेमवाल, सुभम बहुगुणा, विवेक चमोली आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें