फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 मार्च से शुरु होगी गंगा जन जागरण यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। ब्लॉक सभागार में हुई गंगा समग्र की बैठक में गंगा जन जागरण यात्रा का खाका तैयार किया गया। यात्रा के क्षेत्रीय संयोजक ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि गंगा की अविरलता, स्वच्छता और पवित्रता के लिए इस यात्रा का आयोजन हो रहा है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

27 मार्च से यात्रा बदरीनाथ से शुरू होगी और दो अप्रैल को हरिद्वार पहुंचकर यात्रा का समापन होगा। इस बीच चमोली, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, ऋषिकेश, हरिद्वार व अन्य धार्मिक स्थलों पर यात्रा का विसर्जन और जन जागरूकता कार्यक्रम होंगे। लोगों को गंगा की महत्ता और स्वच्छता के बारे में बताया जाएगा। अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं को यात्रा से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर संघ के विभाग प्रचारक प्रमुख बलवंत सिंह रावत, शंभू प्रसाद चमोला, भगवती प्रसाद कपरवाण, राकेश भंडारी और मुकेश डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें