फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में सेमेस्टर प्रणाली का एबीवीपी करेगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एबीवीपी के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में विवि में सेमेस्टर प्रणाली के विरोध के साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में शुल्क वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। कहा कि श्रीनगर में संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।
विज्ञापन

शनिवार को अतिथि वेडिंग पैलेस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों की ओर से विभिन्न मुद्दों पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस मौके पर नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि विवि में सेमेस्टर सिस्टम का एबीवीपी जमकर विरोध करेगी। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में हो रही शुल्क वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका इसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर अरुण बहुगुणा ने हल्द्वानी में आयोजित एबीवीपी के 18वें प्रदेश अधिवेशन में हुए विभिन्न मुद्दों पर संगठन के सदस्यों को एकजुटता से कार्य करने को कहा। इस दौरान डा. जेपी भट्ट, मनीष डालिया, रितांशु कंडारी, शैलेश मलासी, अंकुर रावत, आशीष रावत, विवेक ममगाईं, प्रज्ञा वशिष्ठ, ऋषभ रावत, दीपक उनियाल व कुलदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें