फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मचारियों से तेज निकले बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

कालसी। लोगों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए चकराता वन प्रभाग ने मंगलवार को अभियान चलाया। जगह-जगह पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन बंदर विभागीय कर्मचारियों से चालाक निकले। आलम यह रहा कि काफी मशक्कत के बाद विभाग महज तीन बंदरों को ही पकड़ने में कामयाब हो सका।
विज्ञापन

मंगलवार को अभियान के तहत विभाग ने काली मंदिर परिसर, वन विभाग परिसर और डेयरी फार्म क्षेत्र में पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तीन बंदर ही इन पिंजरों में कैद हो सके जबकि क्षेत्र के लोग लंबे समय से बंदरों से त्रस्त हैं। आए दिन बंदर घरों में घुस लोगों का सामान उठा ले जाते हैं। बंदरों ने खेती भी चौपट कर दी है। कई बार बंदर लोगों को घायल तक कर चुके हैं। इस संबंध में डीएफओ दीपचंद्र आर्य ने कहा कि पकड़े गए बंदरों को आबादी से दूर घने जंगल में छोड़ा जाएगा। बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें