श्रीनगर। स्टार मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए शहर की निधि शर्मा का चयन किया गया है। देहरादून में 23 जनवरी को हुए ऑडिशन में निधि का चयन किया गया।
स्टार मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता 2018 के लिए उत्तराखंड में ऋषिकेश व देहरादून में ऑडिशन आयोजित किए गए। निधि शर्मा के पति ईशान शर्मा ने बताया कि देहरादून में हुए ऑडिशन में केवल निधि का ही चयन फाइनल मुकाबले के लिए किया गया है। निधि शर्मा पूर्व में भी कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं।