फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मासूम समेत पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंपो और कार की भिड़ंत में पांच लोग घायल
विज्ञापन

-- हरिद्वार रोड पर हुआ हादसा, राहगीर ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड पर आईडीपीएल केनाल गेट हनुमान मंदिर के समीप एक टैंपो कार से टकराकर पलट गया, जिसमें सवार एक मासूम और महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को राहगीरों ने निजी वाहन से एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हरिद्वार की ओर से आ रहा एक टैंपो सड़क क्रॉस कर रही कार से टकराकर पलट गया। टैंपो के पलटने ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

इसी बीच कार चालक फरार हो गया। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और उन्होंने घायलों को टैंपो से बाहर निकाला। मार्ग से गुजर रहे एक कार सवार ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान फैजान (43) पुत्र याकूब निवासी सहारनपुर, यूपी, सुमेर चंद (55) पुत्र रामगोपाल निवासी चंद्रभागा, ऋषिकेश, अशोक (48) पुत्र कलवा सिंह व उनका 11 वर्षीय बेटा अमन निवासी चांदमारी, डोईवाला व कुशम (31) पत्नी प्रकाश बलोदी निवासी मुनिकीरेती, टिहरी के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उधर, पुलिस ने बताया कि अभी किसी भी घायल ने कार चालक के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। तहरीर मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें