फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड में बीटल्स इन ऋषिकेश कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटल्स फेस्टिवल में प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

-- इंग्लैंड में बीटल्स इन ऋषिकेश कार्यक्रम हुआ घोषित
-- मार्च माह में योग महोत्सव व बीटल्स फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मार्च में तीर्थनगरी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव व बीटल्स फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर गठित समिति तैयारियों में जुट गई है। समिति के सचिव व जीएमवीएन के पूर्व निदेशक पंकज भट्ट ने बताया कि समिति कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष पद्मश्री भारत भूषण की अगुवाई में तेजी से कार्य हो रहा है। आयोजन को लेकर वनमंत्री डा. हरक सिंह व राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन का सहयोग मिल रहा है। बताया कि बीटल्स फेस्टिवल के तहत बैंडग्रुप के ऋषिकेश आगमन के दौरान के दुर्लभ फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी, साथ ही बीटल्स से जुड़े म्यूजिक बैंड का प्रदर्शन व आंचलिक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत होंगे। महोत्सव के तहत चौरासी कुटिया में योग सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में बीटल्स बैंड ग्रुप के सदस्य जॉर्ज हेरिसन के बेटे धानी हेरिसन को भी आमंत्रित किया गया है।
दूसरी ओर इंग्लैंड के लीवर पूल स्थित द बीटल्स स्टोरी (विश्व प्रसिद्ध बीटल्स म्यूजियम) में बीटल्स के ऋषिकेश आने के 50 वर्ष पूर्ण होने पर अगले माह से शुरू होने वाले कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। वर्ष 2018 में सालभर तक चलने वाले इस जलसे में बीटल्स और ऋषिकेश में 1968 में आए कई अन्य लोग उस वक्त की यादों को साझा करेंगे। बताया गया कि इस जलसे का उद्घाटन अगले महीने 13 फरवरी को होगा, जोकि साल भर तक चलेगा। इस दौरान बीटल्स ग्रुप के सदस्य जॉर्ज हेरिसन की पूर्ववर्ती पत्नी और पूर्व सुपर मॉडल पैटी ब्वाइड उस दौर में अपने ऋषिकेश में बिताए गए समय व अनुभवों को साझा करेंगी। वहीं दो बार ईएमएमवाई (एम्मी अवार्ड) विजेता कनेडियन फिल्म निर्माता पॉल सालजमैन अपनी फोटो की प्रदर्शनी करेंगे। पॉल ने 1968 में आश्रम में बीटल्स के आगमन के दौरान के कई यादगार लम्हों को अपने कैमरे में कैद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित रविशंकर का सितार भी होगा प्रदर्शित
प्रदर्शनी में भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज स्व. पंडित रविशंकर के सितार को भी प्रदर्शित किया जाएगा। विश्वस्तरीय आयोजन से विश्व फलक पर ऋषिकेश, उत्तराखंड को नई पहचान के साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में लाभ मिलने की उम्मीद है। लीवरपूल स्थित द बीटल्स स्टोरी की मार्केटिंग मैनेजर डायन ग्लोवर का कहना है कि इस आयोजन के सिलसिले में वह बीते साल ऋषिकेश, भारत के दौरे पर गई थी, तब उन्होंने विश्व में भावातीत ध्यान योग के प्रणेता महर्षि महेश योगी आश्रम का दौरा किया था, बकौल डायन मुझे वह जगह अद्भुत लगी और वहां बहुत शांति की अनुभूति हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें