फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल मेले में झलकी लोक संस्कृति की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के तत्वावधान में श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज में आयोजित कौशल पखवाड़े का समापन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहदेव सिंह पुंडीर ने किया। इस दौरान छात्रों ने लोक संस्कृति से जुड़े कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी, हिमाचली गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान प्रथम आने वाले समूहों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एफटेक स्किल डेवलपमेंट के मैनेजिंग डॉयरेक्टर मल्लीकार्जुन, चेयरमैन प्रवीन आर्य, कमलजीत, निखिल गोस्वामी, गोविंद राम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें